अकेलापन से हार रहे युवा: पति ओडिशा में रहता है, 26 साल की महिला अकेली थी; न सास-ससुर और न ही बच्चा…आत्महत्या

[ad_1]

Aurangabad Woman commits suicide by hanging herself in rented room

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


औरंगाबाद शहर में सिन्हा कॉलेज के पास स्थित घर के एक कमरे में 26 वर्षीय महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी रूपचंद राम की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका का मायका औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हारीबारी गांव में है। हालांकि, महिला ने फांसी क्यों लगाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतका के मायके वालों ने बताया कि गुड़िया की शादी 2014 में हुई थी। मृतका का पति उड़ीसा में ट्रक चालक है। वहीं, उसके सास-ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन वर्षों से औरंगाबाद में सिन्हा कॉलेज के पास किराए पर रूम लेकर रह रही थी। मायके वालों ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह अकेली ही किराए के रूम में रहती थी। उसका एक भी बच्चा नहीं था। हालांकि, उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

परिजनों को मकान मालिक ने महिला के फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि बंद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर महिला झूल रही थी। थोड़ी देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस शव को फंदे से उतारा और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा है। औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *