अखिल बने सेवा भारती के जिला अध्यक्ष, खोले जाएंगे और केंद्र

[ad_1]

Akhil singh becomes District President of Seva Bharti, more centers will be opened

Seva bharati
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली के जिला इंद्रप्रस्थ में अखिल सिंह को सेवा भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई। जिला इंद्रप्रस्थ की सेवा भारती इकाई की कार्यकारिणी के गठन के बाद नए अध्यक्ष अखिल सिंह और सहकोष प्रमुख विनोद साजवान का केंद्र पर प्रवास रहा। नए अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से परिचय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री कमल देव प्रसाद, जिला कारवां सुमन समेत देवशरण भी प्रवास में शामिल रहे। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अखिल सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में सेवा भारती की नीतियों के विस्तार और समाज में हर तबके के उत्थान के लिए की जाने वाली सेवा शामिल है, जो सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान भजन प्रतियोगिता, दीपावली कार्यक्रम, अनुभूति कार्यक्रम, बस्तियों में नए केंद्र खोलना इन सभी विषयों पर चर्चा हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *