[ad_1]

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा अक्तूबर 2023 में हुई थी। परीक्षा में कुल 62 छात्राओं ने हिस्सा लिया और इनमें 58 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। पहला स्थान नूतन ने प्राप्त किया। नूतन ने यह परीक्षा 550 अंक लेकर पास की है। दूसरे स्थान पर रहीं दीप्ति शर्मा ने 535 अंक प्राप्त किए और तीसरे स्थान पर डिंपल रहीं।
इन्होंने 531 अंक लेकर यह परीक्षा पास की है। अटल मेडिकल एवं रिसर्च मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम सराहनीय रहा है। इसमें अधिकतर छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। तीन छात्राओं का परिणाम रिअपीयर रहा। वहीं, परीक्षा में एक ही छात्रा अनुपस्थित रही।
[ad_2]
Source link