अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: बी-फार्मेसी आयुर्वेद के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में 32 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

[ad_1]

Atal Medical University: 32 candidates passed the second semester examination of B-Pharmacy Ayurveda.

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने बी-फार्मेसी आयुर्वेद दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं अगस्त 2023 में आयोजित की गई थीं। विश्वविद्यालय ने परिणाम बेवसाइट पर अपलोड कर दिया है ताकि संबंधित अभ्यर्थी इसे देख सकें। परीक्षा में कुल 41 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसमें से 32 सभी विषयों में पास हुए हैं। नौ विभिन्न विषयों में रिअपीयर हुए हैं। इनमें कुछ तो तीन से अधिक विषयों में भी फेल हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को इन विषयों में पास होने के लिए दोबारा अनूपूरक परीक्षाएं देनी होंगी। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि बी-फार्मेसी आयुर्वेद दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में 32 अभ्यर्थी पास हुए हैं और नौ को दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *