अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण से जुड़े ये पांच सवाल कर रहे जांच एजेंसियों को परेशान? जवाब मिले तो सुलझेगी गुत्थी

[ad_1]

Atiq Ashraf murder case five questions related to shooter Arun are troubling the investigating agencies

शूटर अरुण और गांव स्थित उसका घर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की हत्या करने वाले शूटर अरुण का पैतृक गांव केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसी के निशाने पर है। अरुण आखिरी बार गांव कब आया था, किस से मुलाकात की थी। उसके दोस्त कौन-कौन हैं। ऐसे कई बिंदुओं पर एजेंसियां जांच करने में लगी हुई है। शूटर का अधिकतर जीवन पानीपत में गुजरा है। इसके बाद भी एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहती हैं। अरुण के माध्यम से अतीक की हत्या की कड़ी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव में सक्रिय रही एलआईयू

अतीक अहमद को गोली मारने वाला एक शूटर अरुण मौर्य भी है। उसका पैतृक गांव कादरवाड़ी है। इस वजह से यह गांव चर्चा में बना हुआ है। सोमवार को भी स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) के प्रभारी इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ गांव में सक्रिय रहे। हर ग्रामीण से अरुण को लेकर सवाल किए गए। शूटर के पिता के साथ दूसरे रिश्तेदारों का रिकॉर्ड भी खोजा जा रहा है। परिवार की स्थिति के बारे में भी जानकारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें – सेक्स रैकेट: जिस होटल को एक माह पहले किया गया था सील वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *