[ad_1]

Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
समाजवादी पार्टी से सांसद रहे माफिया अतीक अहमद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से जान को खतरा बताया है। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अतीक ने कहा है कि इस मामले में पूछताछ के लिए उसे प्रयागराज नहीं भेजा जाए, क्योंकि उसे डर है कि रास्ते में फर्जी मुठभेड़ में उसे मारा जा सकता है। अतीक अहमद इस समय गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में बंद है।
सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका में अतीक ने तर्क दिया कि वह लगातार पांच बार विधायक और एक बार निर्वाचित सांसद रहा है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिए गए बयान कि ‘माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा’ से कुछ पुलिस अधिकारियों की कुटिल योजना को बल मिलता है जो याचिकाकर्ता के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के हाथों में खेल रहे हैं। वे जेल से अदालत के बीच पारगमन में याचिकाकर्ता और उसके भाई को खत्म करने की योजना बना रहे हैं।
[ad_2]
Source link