[ad_1]

Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चालीस साल से अपराध की दुनिया के बेताज बादशाह रहे माफिया अतीक अहमद को पहली बार किसी मुकदमे में सजा सुनाई गई है। वह भी आजीवन कारावास की। इसके पहले कोई भी मुकदमा अंजाम तक पहुंचने से पहले ही अतीक अपनी साजिश से उसे निपटा देता था और बच निकलता था। उमेश पाल के अपहरण के केस में उसे आखिरकार सजा मिल ही गई।
जिले के शातिर अपराधी अतीक अहमद के खिलाफ यूं तो 101 मामले दर्ज हैं लेकिन पहली बार ऐसा कि किसी मामले में फैसला आया है। उमेश पाल अपहरणकांड में अदालत मंगलवार को सजा का ऐलान कर दिया। उसके खिलाफ जितने मामले में चल रहे हैं, अधिकांश में गवाह बाद में मुकर गए। उमेश पाल ने अपने अपहरण के मामले को लगभग अंजाम तक पहुंचा दिया, लेकिन फैसले से एक महीना पहले उनकी हत्या कर दी गई।
[ad_2]
Source link