अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, ओएमआर शीट पर दिए जवाब

[ad_1]

Atul Maheshwari Scholarship Exam Hathras

दून पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देते परीक्षार्थी
– फोटो : संवाद



विस्तार


हाथरस के आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। परीक्षा में कुल 100 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 61 ने हिस्सा लिया। 

दून पब्लिक स्कूल हाथरस

सुबह होते ही परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर एकत्रित होने लगे। निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को सिटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा कक्ष में बिठाया गया। परीक्षा में कक्षा नौ के 12, कक्षा 10 के 11, कक्षा 11 के 27, कक्षा 12 के 11 सहित कुल 61 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। निर्धारित समय में परीक्षार्थियों ने परीक्षा पूर्ण की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, प्रियांशु सचदेवा, ऋतिक अग्रवाल, मोहम्मद समीर, ब्रजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 

समूह चित्र

परीक्षार्थी बोले

परीक्षा अच्छी रही। रीजनिंग के प्रश्नों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर परीक्षा ठीक रही। – पलक भारद्वाज, छात्रा कक्षा 10

परीक्षा आसान थी। प्रश्न पत्र को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मुझे लगता है कि मैं सफल हो जाऊंगी।– मोनिका चौधरी, छात्रा कक्षा 11 

मेरे पिता किसान हैं। मैंने यह परीक्षा दी है। अगर मुझे छात्रवृत्ति मिल जाती है तो कॅरिअर में आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।- आर्यन, छात्र कक्षा 12

कुछ प्रश्नों को हल करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि परीक्षा अच्छी रही। मुझे लगता है मुझे छात्रवृत्ति मिल जाएगी।- सुमित दीक्षित, कक्षा 11

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *