अधिकमास अमावस्या कब है, जानें डेट, स्नान-दान करने का शुभ मुहूर्त और महत्व

[ad_1]

Adhik Maas Amavasya 2023

अधिकमास में आने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और परिजनों से तर्पण की उम्मीद करते हैं.

श्राद्ध कर्म

अधिकमास अमावस्या पर जो श्राद्ध कर्म करता है उनके पूर्वजों की आत्मा को मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति बढ़ती हैं.

अधिकमास अमावस्या तिथि

इस साल सावन के अधिकमास अमावस्या 16 अगस्त 2023 दिन बुधवार को है. इसके बाद से सावन का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा.

अधिकमास अमावस्या तिथि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार अधिकमास अमावस्या तिथि की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर होगी और अगले दिन 16 अगस्त 2023 को दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर इसका समापन होगा.

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 04.20 से सुबह 05.02 तक

लाभ (उन्नति) – सुबह 05:51 से सुबह 07:29 तक

अमृत (सर्वोत्तम) – सुबह 07:29 से सुबह 09:08 तक

शुभ (उत्तम) – सुबह 10:47 से दोपहर 12:25 तक

भगवान विष्णु

अधिकमास और अमावस्या दोनों ही भगवान विष्णु की पूजा के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं. मान्यता है कि अधिकमास अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान के बाद दीप दान करने वाला मनुष्य विष्णु लोक को प्राप्त होता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *