[ad_1]

Anantnag Encounter
– फोटो : संवाद
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बीते बुधवार से जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। जिले के कोकरनाग के गडूल के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में सात दिन तक चला एनकाउंटर मंगलवार को पूरा हुआ है। हालांकि तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकियों को मार गिराया है। इन में लश्कर कमांडर उजैर खान भी शामिल है।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक और आतंकवादी का शव मिला है। अनंतनाग मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने आगे बताया कि यहा दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। ऐसे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link