अनुराग ठाकुर का गठबंधन पर हमला: कहा- यह ठगबंधन है, राहुल की गाड़ी के आगे पीछे कोई नहीं; UP से हो चुकी है विदाई

[ad_1]

Union Minister Anurag Thakur attacked India Alliance and Rahul Gandhi in Varanasi

Anurag Thakur
– फोटो : उज्ज्वल गुप्ता

विस्तार


भाजपा के चंदौली कलस्टर की बैठक के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है। राहुल गांधी की गाड़ी के आगे कोई नहीं, पीछे कोई नहीं। राहुल गांधी हताश और निराश हैं। जिस यूपी में नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों के लिए वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, आज वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं। इससे तय है कि यूपी से उनकी विदाई हो चुकी है। 

इस बार 400 पार के लिए कार्यकर्ताओं को किया अगाह

केंद्रीय मंत्री ने चंदौली रवानगी से पहले कहा कि इस बार 400 पार के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। बीजेपी को 370 से अधिक सीट दिलाने के लिए लक्ष्य रखा जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटे जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी हताश और निराश हैं। ऐसा व्यक्ति क्या कर सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *