अपने स्कूटर को चकाचक रखने के लिए करने होंगे ये आसान काम, 5 स्टेप में जानें पूरी बात

[ad_1]

Scooter Maintenance Tips: सिटी राइड के लिए आपके पास स्कूटर है? अगर है, तो आप उसके मेंटेनेंस पर ध्यान देते हैं या वैसे ही सड़कों पर दौड़ाते रहते हैं? वैसे ही, सिर्फ सेल्फ मारकर उसे दौड़ाते रहेंगे, तो कुछ ही दिनों में वह दौड़ना बंद कर देगा, इसकी जानकारी आपको है? नहीं है, तो रखना चाहिए. आप अपनी गाड़ी का ख्याल नहीं रखेंगे, तो वह आपका ख्याल रखना छोड़ देगी. आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आपका स्कूटर आपको किन-किन कठिन परिस्थितियों में भी आपको आपके गंतव्य तक पहुंचाता है और फिर घर लाकर छोड़ता है. जब वह आपके प्रति वफादार हो सकता है, तो आप उसके प्रति क्यों नहीं हो सकते? मशीन है, तो क्या उसे देखभाल की जरूरत नहीं है? जब आप बिना तेल-पानी और भोजन के एक कदम नहीं चल सकते, तो भला मशीन कैसे काम कर सकती है? जैसे आपको सुंदर बने रहने के लिए एनर्जी फूड, स्नान, क्रीम-पावडर और परफ्यूम की जरूरत पड़ती है, वैसे ही स्कूटर को भी चकाचक रखने के लिए साफ-सफाई और झाड़-पोछ के साथ मोबिल ऑयल और नट-बोल्ट में तेल-पानी की जरूरत पड़ती है. आइए, अपने स्कूटरों को चकाचक रखने के लिए कुछ उपाय जानने की कोशिश करते हैं. उम्मीद है कि इससे कुछ न कुछ फायदा जरूर होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *