[ad_1]

नारी सशक्तिकरण की शपथ लेतीं श्री एसएलजीडी गौतम इण्टर कॉलेज की छात्राएं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव भुकलारा स्थित श्री एसएलजीडी इंटर कॉलेज में अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षका रिचा ने छात्राओं से कहा कि उनको कठिनाइयों से कभी नहीं घबराना चाहिए, बल्कि उनका मुकाबला करना चाहिए। यदि उनको जीवन में कुछ हासिल करना है तो लक्ष्य की ओर ही देखना चाहिए।
अध्यक्षता अध्यापक नवाब सिंह ने की और संचालन शिक्षका शिवानी ने किया। शिक्षका सुमन ने कहा कि जीवन में पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएं आती हैं। इनसे बाहर निकलने के बारे में खुद ही सोचना होगा। छात्रा कु. लवी ने कहा कि समाज में अभी भी विशेष तौर से ग्रामीण क्षेत्र में बेटा एवं बेटी में भेदभाव का व्यवहार होता है, जो समाज के लिए कलंक है। हमें इस कलंक को धोना है और शिक्षा प्राप्त करके समाज को कुछ बनकर दिखाना है।
छात्रा कु. नेहा ने कहा कि उनको कॉलेज आते समय तीखी नजरों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। परिवार ने उन पर जो भरोसा रखकर पढ़ने के लिए भेजा है, वह भरोसा टूटना नहीं चाहिए। छात्रा कु. प्रियंका ने कहा कि समय बदल रहा है। आज के समय में लड़कियां लड़कों से किसी भी तरह कम नहीं हैं, इसलिए उनके साथ भेदभाव का रवैया छोड़ना होगा।
छात्रा कुमारी सपना ने कहा कि आज तो सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए भी लड़किया पहुंच चुकी हैं। इस दुनिया में ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां लड़कियों ने अपनी योग्यता का लोहा नहीं मनवाया हो। संचालन कर रहीं शिक्षिका शिवानी ने कहा कि छात्राओं को कठिनाइयों से नहीं घबराना है। उनका डटकर मुकाबला करना है और कुछ बनकर दिखाना है।
छात्रा तुलसी, अंजली एवं ज्योति ने भी विचार रखे। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश गौतम ने छात्राओं को अधिक मेहनत करके परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर समाज को आइना दिखाने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में बच्चू सिंह, जितेंद्र गौतम, अवनीश कुमार आदि अध्यापक मौजूद थे। अंत में प्रबंधक दुर्गेश गौतम ने सभी का आभार जताया।
[ad_2]
Source link