अपराधियों ने सड़क पर चलाई गोलियां, ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा

[ad_1]

News Nation Bureau | Edited By : Rashmi Rani | Updated on: 25 Sep 2022, 01:51:47 PM

sitamarhi

ग्रामीणों ने किया हंगामा (Photo Credit: NewsState BiharJharkhand)

Sitamarhi:  

बिहार में ऐसा लगता है कि अब अपराध अपनी चरम सीमा पर है. अपराधियों को कानून का जरा भी भय नहीं है. बेगूसराय के बाद सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सड़क पर गोलियां चलाई हैं. जिसमें दो लोगो को गोली लगी है. रोड रेज में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी. वहीं, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पिट – पिट कर अधमरा कर दिया है. जिसका वीडियो भी अब निकल कर सामने आया है. घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है.

मामला, सहियारा थाना क्षेत्र के पासवान टोला की है. जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी शहर के पुनौरा निवासी दीपक राम तथा रोशन यादव उस रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों अपराधियों ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. जिसमें धर्मेंद्र पासवान तथा उमेश ठाकुर के चेहरे में गोली लग गई.

इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने दोनों बदमाशों को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. गोली से जख्मी दोनों घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, भीड़ ने अपराधी को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया है. पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है. 

 इनपुट – आनंद बिहारी सिंह 






संबंधित लेख

First Published : 25 Sep 2022, 01:51:47 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *