अपहरण के बाद कत्ल: फिरौती के लिए नौकर ने मासूम को मार डाला, बिलखता पिता बोला- मन्नतों के बाद मिला था चिराग

[ad_1]

Bulandshahr news Servant kills innocent for ransom in Bulandshahr

मासूम चिराग की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के अरनिया थाना इलाके के जहानपुर से 15 जून को अपहृत आठ वर्षीय चिराग की आरोपी नौकर ने शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। रविवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ने यह जानकारी दी। वारदात में उसकी पत्नी भी शामिल रही। 

आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव कसेरू-टीकरी के जंगल से चिराग का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद कर लिया। 15 जून को अरनिया थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी। 

बताया था कि दोपहर के समय वह अपने खेत पर नौकर अरुण चंद उर्फ आलोक व आठ वर्षीय पुत्र चिराग उर्फ अंचित के साथ मौजूद था। राजेश ने नौकर को खेत से बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए भेजा था। साथ ही चिराग को भी घर छोड़ने के लिए कहा था। तब से चिराग और नौकर दोनों लापता थे। 

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिख गया। रविवार देर रात अरनिया और खुर्जा देहात पुलिस संयुक्त रूप से दशहरा फ्लाईओवर पर चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *