अब्बास अंसारी की बढ़ाई गई सुरक्षा: जेल में ड्रोन से होगी मुख्तार अंसारी के बेटे की निगरानी, भाई ने बताया था जान का खतरा

[ad_1]

विधायक अब्बास अंसारी

विधायक अब्बास अंसारी
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे व विधायक अब्बास अंसारी की जेल में सुरक्षा बढ़ाई गई है। जेल में अब उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए कासगंज जेल में बॉडी वियर कैमरे और ड्रोन भेजे गए हैं।

बता दें सात दिन पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से कासगंज की पचलाना जेल में शिफ्ट किया गया था। प्रशासनिक आधार पर विधायक को यहां भेजा गया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कैमरे मिल चुके हैं।  जेल में  निर्देशो के अनुरूप निगरानी शुरू की जा रही है।

भाई ने लिखा पत्र

यह पत्र विधायक अब्बास के भाई उमर अंसारी ने लिखा है। यहां के जिला प्रशासन व जेल प्रशासन को विधायक के भाई ने नहीं भेजा है। चार दिन पूर्व बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना की जेल में शिफ्ट किया गया है। विधायक की जेल में बदलाव इसलिए किया गया कि वह चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी निकहत से घंटों मुलाकात करते थे। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो उनकी जेल बदली गई। 

ये भी पढ़ें – Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- ‘नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा

 

दोनों के बीच हो चुका है गैंगवार

सूत्रों के मुताबिक बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और माफिया एवं अपराधी कुंटू सिंह के गिरोह में कई बार गैंगवार हो चुका है। कुंटू सिंह को मुख्तार अंसारी को दुश्मन माना जाता है। इसी स्थिति को देखते हुए भाई उमर अंसारी ने विधायक अब्बास की हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुंटू सिंह भी यहां की जेल में बंद है जिसके कारण अब्बास की हत्या की आशंका है।

ये भी पढ़ें – 

सांसी गैंग का सरगना दबोचा: ट्रेन के AC कोच में सफर, फौजी बनकर यात्रियों से मेलजोल, फिर उड़ाता था कीमती सामान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *