अमरोहा: आदमपुर में सांड़ के हमले में युवती की जान गई, घर के ठीक सामने हुआ हादसा, चीख निकली और…

[ad_1]

Amroha: girl lost her life bull attack in Adampur, accident happened in front of house

सांड़ के हमले में जान गंवाने वाली कविता
– फोटो : संवाद

विस्तार


आदमपुर गांव में रास्ते किनारे नल पर पशुओं को पानी पिला रही कविता (20) पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले से युवती लहूलुहान हो गई। परिजनों ने घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

कविता आदमपुर निवासी कुंवरपाल सैनी की दूसरे नंबर की बेटी थी। बृहस्पतिवार सुबह वह पशुशाला में बंधे गोवंशीय पशु को पानी पिलाने और चारा डालने के लिए पशुशाला में गई थी। इस दौरान वह पशुशाला के बाहर रास्ते किनारे नल पर अपने पशु को पानी पिलाने लगी। तभी सांड़ ने अचानक पीछे से आकर हमला कर दिया।

जिससे कविता लहूलुहान हो गई। शोरशराबा सुनकर मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कविता को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है। 

छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने के लिए अभियान चलाया गया था। अब फिर से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाएगा।-सुदीप कुमार, तहसीलदार हसनपुर

सात दिन पहले भी युवक पर सांड़ ने किया था हमला

आदमपुर में हिंसक सांड़ों का आतंक इस कदर हावी है कि आए दिन किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले इसी मोहल्ले के संजय सैनी को भी सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। ढबारसी में भी मंगलवार को राजपाल शर्मा को छुट्टा गोवंशीय पशु ने हमला कर घायल कर घायल कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने क्षेत्र में सांड़ के हमलों में हो रही मौतों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। छुट्टा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए शीघ्र पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है।

काल बनकर घूम रहे छुट्टा पशु, 14 माह में ले चुके 16 की जान 

हसनपुर में छुट्टा पशु जिलेभर में आए दिन लोगों पर हमलाकर उनकी जान ले रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसको लेकर कतई गंभीर नहीं है। एक के बाद एक लोग सांड़ के हमले का शिकार होते जा रहे हैं और अधिकारी इन्हें पकड़ने का अभियान चलाए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

पिछले 14 माह में सांड़ व अन्य छुट्टा पशुओं की हमले में 16 लोगों की जान जा चुकी है। हसनपुर तहसील क्षेत्र में सांड़ आतंक का पर्याय बन चुके हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक कई लोग उनके हमले का शिकार हुए। उस दौरान प्रशासन ने टीम बनाकर सांड़ों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। 

लेकिन यह प्रक्रिया कुछ दिन ही चलकर रह गई। जिसका नतीजा यह रहा है कि हाईवे हो या फिर संपर्क मार्ग सभी सांड़ों को घूमते हुए देखा जा सकता है। जोकि हमलावर होते जा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि पिछले एक वर्ष में सांड़ 14 लोगों की जान ले चुके हैं।

प्रशासन की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है हिंसक सांड़ों को पकड़वाने के लिए बीडीओ को फोन करते हैं तो फोन तक नहीं उठाया जाता। यह अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है।

इन स्थानों पर हुआ सांड़ों का हमला

  • 12 मार्च: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
  • 19 मार्च: रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेन्द्र की मौत हो गई थी।
  • मार्च 2023: सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
  • 22 मार्च: ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने हमला कर मार डाला था।
  • मार्च 2023 में ही आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमला कर मार डाला था।
  • 7 अप्रैल 2023: रहरा थानाक्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।
  • 29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी 26 वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
  • छह जून 2023- रूखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
  • 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी सत्तर वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
  • 14 जुलाई 2023- गांव मंगरौली में सांड़ के हमले में घायल चालीस वर्षीय छत्रपाली की उपचार के दौरान मौत हो गई।
  • 17 जुलाई 2023- गांव नगला खादर में सांड़ के हमले में चौदह वर्यीय लोकेश की मौत हो गई।
  • 26 अगस्त 2023- गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर की बाइक सांड़ के टकराने से मौत हो गई।
  • 5 अक्तूबर 2023 को गांव आदमपुर में कुंवरपाल सैनी की बीस वर्षीय बेटी कविता की सांड़ के हमले में मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *