[ad_1]

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी में नाराज चल रही पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर लटका मिला है। युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर करनपुर निवासी प्रेम सिंह (35) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव झुंडी माफी निवासी चंद्रवती के साथ हुई थी। बताते हैं कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद चंद्रवती ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई और नाराज होकर पत्नी मायके चली आई।
करीब पांच वर्षों से पत्नी मायके में रह रही थी। इस बीच रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने कई बार पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता करने का भी प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की शाम प्रेम सिंह पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके पहुंचा था।
शुक्रवार की सुबह उसका शव ससुर के खेत में पॉपलर के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
इसके बाद शव नीचे उतर गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link