[ad_1]

अमरोहा में पुलिस की गाड़ी को रोकते आरोपी के परिजन
– फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा में भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी पर जानलेवा हमला करने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार को न्यायालय लेकर जाते समय उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एसपी ऑफिस के सामने पुलिस की गाड़ी को घेर कर उसके आगे लेट गए और गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर पुलिस और परिजनों में नोकझोंक भी हुई।
पुलिस ने मशक्कत कर हंगामा करते परिजनों को सड़क से हटाकर घर भेजा। आरोपी ट्रैवल एजेंसी संचालक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नारंगपुर के रहने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार और भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
15 जून को भाजपा नेता की बेटी ने ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। एक मुकदमा डिडौली कोतवाली में दर्ज कराया गया। इसके बाद ट्रैवल एजेंसी संचालक की पत्नी ने भाजपा नेता, उनकी डॉक्टर बेटी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
पुलिस तीनों मुकदमों की जांच कर रही है। बुधवार को भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी पायती कलां प्राथमिक विद्यालय से बच्चों को लेकर आ रही थी। वह चौधरपुर में खेड़ी रोड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे डॉक्टर अनुराग की कार रुकवा उसमें बैठ गई।
ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार पीछा करता हुआ आया और कार में पीछे से तीन बार जान से मारने की नियत से टक्कर मारी। इस दौरान कार डिवाइडर से टकराकर पीछे की तरफ घूम गई। ओवर ब्रिज के नीचे गिरने से बाल-बाल बचे।
इस मामले में भाजपा नेता की बेटी का आरोपी की ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे डिडौली पुलिस आरोपी ट्रैवल एजेंसी संचालक को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय लेकर जा रही थी।
जैसे ही पुलिस की गाड़ी एसपी ऑफिस के सामने पहुंची। यहां पहले से मौजूद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। कुछ महिलाएं कार के आगे लेट गईं। हंगामा होता देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
सूचना मिलते ही देहात थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को वहां से हटाया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार को न्यायालय में पेश का जेल भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link