ज्योतिष जगत की हस्तरेखा, टैरो कार्ड, केपी, वैदिक एस्ट्रोलॉजी जैसी तमाम विधाओं के माहिर ज्योतिषी 25 व 26 दिसंबर को अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में मौजूद रहेंगे। अगर आप भी अपने भविष्य की चिंताओं को लेकर ज्योतिषीय परामर्श चाहते हैं तो देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड विवि क्लेमेंटटाउन में निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन 25 दिसंबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। इसके बाद आम लोगों के लिए ज्योतिष महाकुंभ खुल जाएगा। यहां आने वाले लोग अपनी कुंडली दिखा सकते हैं। हाथ दिखाकर भविष्य का परामर्श ले सकते हैं।
टैरो कार्ड या अन्य विधाओं के माहिर ज्योतिषियों से सलाह ले सकते हैं। इसके बाद 26 दिसंबर को ग्राफिक एरा में ही ज्योतिष विधाओं पर होने वाले संवाद के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्योतिषियों को सम्मानित करेंगे।
इनकी भविष्यवाणियों का लोहा मानती है दुनियाआचार्यआनंद : आचार्य आनंद 17 से अधिक वर्षों से वैदिक एस्ट्रोलॉजर, केपी, टैरो, पढ़ने की कला के साथ-साथ कारपोरेट ज्योतिष में भी महारथी हैं। महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यूएसए से शिक्षा ले चुके आचार्य आनंद दृष्टिकोण और सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर जीवन बदलने के लिए जाने जाते हैं।
पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धनाड़ी और वैदिक सेलिब्रिटी ज्योतिषी पंडित संजीव कुमार श्रीवास्तव 55 से अधिक देशों में चिकित्सा ज्योतिष, वास्तु में विशेषज्ञ, न्यूमरोलॉजी, हस्तरेखा, उपाय, मंत्र जैसे और भी विषय में परामर्श करते हैं। पंडित संजीव दुनिया भर में ज्योतिष विज्ञान के पाठ्यक्रम ऑनलाइन सिखाते हैं।
पंडित जय गोविंद शास्त्री : पंडित जय गोविंद शास्त्री कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की भाविष्यवाणियां कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष के साथ ही वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा पर आधारित समुद्र शास्त्र के भी विशेषज्ञ हैं। प्रधानमंत्री के अलावा कनाडा सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है। उनके लेख अमर उजाला के कल्पवृक्ष में भी प्रकाशित होते हैं।
डॉ. वाई राखी : ज्योतिषाचार्य डॉ. वाई राखी डेढ़ दशक से ज्योतिष और टैरो विधा की विशेषज्ञ हैं। अपनी भविष्यवाणियों में सटीकता लाने के लिए डॉ. राखी वैदिक और अंक ज्योतिष दोनों का प्रयोग करती हैं। डॉ. राखी ने विदेशी सेमिनारों में बतौर टैरो कार्ड रीडर हिस्सा लिया।
पंडित विनोद त्यागी: पंडित विनोद त्यागी ज्योतिष जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं। पंडित त्यागी अमर उजाला के दैनिक राशिफल पंचांग और साप्ताहिक स्तंभ ज्योतिष जिज्ञासा के माध्यम से तमाम पाठकों को चिंतामुक्त जीवन जीने के लिए उनकी जन्म कुंडली विचार कर ग्रह शांति के उपाय सुझाते हैं।
आचार्य सिमरन : एस्ट्रोलॉजर सिमरन एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य तथा टैरो कार्ड रीडर हैं। ज्योतिष के अच्छे ज्ञान और अनुभव के साथ ही वह लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों का हल ज्योतिष के माध्यम से खोज रही हैं और उनका निवारण भी सुझा रही हैं। ज्योतिष से स्नातक करने के बाद आचार्य सिमरन ज्योतिष में पीएचडी कर रही हैं।
मिस कॉल करो, निशुल्क परामर्श पाओ
ग्राफिक एरा परिसर में 25 दिसंबर को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कुंडली दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें शामिल होने के लिए 9982997577 मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
कार्यक्रम में यह हैं हमारे सहयोगी
स्तुति बाउल, ए पी ऐल अप्पोलो, सरदार फर्टीलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, अमरीक बैटरी, आईटीएम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, दी एकलव्य आईएएस, यूनियन बैंक, होटल एफोटेल बाय सयाजी और रेड एफएम 93.5।