अमर उजाला फाउंडेशन: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में लगा हेल्थ एटीएम, निशुल्क कराएं जांच

[ad_1]

Campaign of Amar Ujala Foundation Health ATM installed in Divisional Hospital of Varanas

हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करने के बाद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, सीएमओ डॉ संदीप चौधरी और अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में हेल्थ एटीएम लगाया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया। मंडलायुक्त ने हेल्थ एटीएम की मदद से अपनी सेहत की जांच करवाई और सीएमओ से जानकारी भी ली।

डॉक्टर की सलाह के बाद कोई भी व्यक्ति हेल्थ एटीएम की मदद से खून, मधुमेह, बॉडी फैट, वजन, उच्च रक्तचाप सहित अन्य जांचें करवा सकता है। इसकी रिपोर्ट पांच से दस मिनट में संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगी। जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट वाली पर्ची भी निकाली जा सकेगी।

मंडलायुक्त ने की मुहिम की सराहना

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम की सराहना की और कहा कि हेल्थ एटीएम निश्चित ही जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। कम समय ही निशुल्क पैथोलॉजी जांचें कराई जा सकेंगी। इसका लाभ बड़ी संख्या में लोग उठाएं, यह अस्पताल प्रशासन को सुनिश्चित करना है। सतत निगरानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *