अमर उजाला बाल मेला: आशाएं…कुछ पाने की हो आस-आस, कुछ अरमां; बच्चों ने लूट ली महफिल

[ad_1]

आशाएं… कुछ पाने की हो आस-आस, कुछ अरमान हो जो खास खास…। द पिलर्स सिक्टौर के अनंय राय के इस गीत के साथ ही छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाते हुए झूमना शुरू कर दिया। देखते ही देखते समां बंधता चला गया। शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित बाल मेला में स्कूली बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। गायन व नृत्य के लिए मंच मिला तो छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




नृत्य व गीत प्रतियोगिता में बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति को देख अभिनेता रवि किशन खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़ गए। संचालन कर रहे लोकगायक मनोज मिहिर के साथ गाने गाकर समां बांध दिया। सांसद ने बच्चों में देशभक्ति का भाव भरते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया। आरपीएम ग्रीन सिटी के छात्र ने छाप तिलक सब छीन ली रे मोसे नैना मिला के, गीत की शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

 


केंद्रीय विद्यालय 1 एयरफोर्स की छात्रा अंजली ने… कश्मीर के वादी में ये गूंजे तराना है, वीरों से किया वादा हम सबको निभाना है, गीत से माहौल को देशभक्ति बना दिया। गोरखपुर पब्लिक स्कूल के छात्र ने -पंछी हवा के झोंके कोई सरहद ना उन्हें रोके, गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी।

 


आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र ने सितार के साथ-जबतक इस जहां में सुबह-शाम है, गीत की शानदार प्रस्तुति दी। नवल्स एकेडमी, फुलवरिया छात्र ने-ऐसे लहरा के तू रूबरू आ गयी … मेरे रश्के क़मर तूने पहली नज़र, गाकर मौजूद लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। पीएन नेशनल स्कूल के छात्रों का ग्रुप गीत… जीना जीना जीना उड़ा गुलाल माई तेरी चुनरियां लहराई, गाकर खूब तालियां बटोरीं।

 


आक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा ने… रहें ना रहें हम, महका करेंगे बन के कली, बन के सबा, बाग़े वफ़ा में, गाकर खूब वाहवाही लूटी। जेपी एजुकेशन एकेडमी के छात्र अमन ने…तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां इतनी सी है दिल की आरजू, गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्कृति पब्लिक स्कूल की वसुंधरा ने …राम जी से पूछे जनकपुर की नारी,बता दा बबुआ लोगवा देत कहे गारी,बता दा बबुआ, गाकर माहौल में रोमांच भर दिया।

 


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *