[ad_1]
09:32 AM, 28-Jul-2023
सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर छात्रों व उनके परिजनों के लिए सीएम अवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें अपने जीवन में पहली बार सीएम आवास पर कदम रखने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह व उल्लास की झलक दिखी। उनके अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर गौरवान्वित दिखे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत भी की। जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे तो पहाड़ से आई कुछ मांएं भावुक हो गईं। इस दौरान कुछ बच्चों ने अपने क्षेत्र और विद्यालय की समस्याओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे।
09:27 AM, 28-Jul-2023
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: आज होगा उत्तराखंड के होनहारों का सम्मान, सीएम धामी करेंगे सम्मानित
अमर उजाला की ओर से आज देहरादून में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम देहरादून में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।
[ad_2]
Source link