[ad_1]

– फोटो : amar ujala
विस्तार
साल भर के इंतजार के बाद खानपान और संस्कृतियों के संगम का शंखनाद हो चुका है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती समारोह के क्रम में संस्कृति विभाग और अमर उजाला का दो दिवसीय आयोजन 24 और 25 दिसंबर को रिवर फ्रंट, निकट समता मूलक चौराहे पर होगा। खानपान और संस्कृतियों के संगम 2023 में विविधता में एकता देखने को मिलेगी। प्रवेश निशुल्क है और उपहार जीतने के ढेरों अवसर भी मिलेंगे। साथ ही रिवरफ्रंट पर सूफी संगीत और काव्य रस की धार भी बहेगी।
सूफी संगीत से सजेगी शाम, दिखेंगे कविताओं के विविध रंग
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में एक तरफ संस्कृतियों का मेला होगा तो दूसरी तरफ अटल के गीतों पर गायन भी होगा। साथ ही भोपाल की विजयाश्री एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। चंडीगढ़ से सूफी गायिका ममता जोशी आ रही हैं। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गजेन्द्र सोलंकी, कीर्ति काले, मनवीर मधुर, अभय निर्भीक, प्रमोद द्विवेदी और मुकेश श्रीवास्तव की कविताओं के रंग बिखरेंगे।
ये भी होंगे आकर्षण का केंद्र
– विभिन्न राज्यों-समाजों के खानपान के स्टाल
– अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मंच
– टी सीरिज स्टेज वर्क्स एकेडमी के छात्रों का टीएसए बैंड की प्रस्तुति
– ऊंट और बग्घी की होगी सवारी
– पीढ़ियों का अंतर मिटाएगी टग आफ वार
– स्केटिंग में दिखेगा बच्चों का हुनर
– कराटे-ताइक्वांडो का होगा प्रदर्शन
– जिमनास्टिक और वुशू का प्रदर्शन करेंगी नन्हे खिलाड़ी
– बुजुर्ग चौपाल पर होगी दादी-दादी, नाना-नानी की कहानियां
इनकी रहेगी भागीदारी
जैन, राजस्थानी, मराठी, पर्वतीय, काश्मीरी, पंजाबी, केरल, भोजपुरी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, मुस्लिम, अवधी, तमिल, गोरखा, जनजातीय, ओडिसा और ईसाई समाज के खानपान के अलावा लखनवी खास स्वाद से रूबरू होने का मिलेगा मौका।
फूड जोन और शापिंग जोन
इसके अलावा फूड जोन और शापिंग जोन भी होगा, जहां ओडीओपी, एमएसएमई और गृह उद्योग आधारित उत्पाद खाने और खरीदने का मौका भी मिलेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते स्टाल भी होंगे।
[ad_2]
Source link