अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़: आजमगढ़ में वीपीएन से कराई जा रही थी इंटरनेशनल कॉल, छह शातिर गिरफ्तार

[ad_1]

Illegal telephone exchange busted International calls were being made through VPN in Azamgarh

शातिरों के पास से बरामद उपकरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार को आजमगढ़ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंड़ाफोड़ किया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर छह शातिरों को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीफोन एक्सचेंज में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, सिम, लैपटॉप, टेबलेट, राउटर आदि भी बरामद किया। इस टेलीफोन एक्सचेंज से वीपीएन की मदद से इंटरनेशनल कॉल कराई जाती थी।

यूपी एटीएस को इस बात की सूचना मिल रही थी कि आजमगढ़ जिले में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से गेटवे को बाईपास कर इंटरनेशनल कॉल कराई जाती है। जिससे कॉलर की पहचान नहीं हो पाती और राजस्व का भी नुकसान होता है। तफ्तीश में पुष्टि होने के बाद यूपी एटीएस की टीम रविवार रात जिले में धमक पड़ी।

ये छह हुए गिरफ्तार

शहर कोतवाली के कोट बाजबहादुर निवासी फारूख करीम और कुरैशनगर निवासी मुन्ना कुरैशी को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम सिधारी थाना क्षेत्र के बबुआना पहुंची और दीवान बसर खां को गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र के गुरेडीह खालसा गांव निवासी नदीम अहमद, निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव निवासी कलीम अहमद और गंभीरपुर थाना क्षेत्र के च्यूटहीं निवासी शमीम को सरायमीर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *