असंवेदनशीलता: स्ट्रेचर न मिला तो बेटे ने बीमार मां को गोद में उठाया, ये वीडियो आपको भी रुला देगा

[ad_1]

Son Take His Sick Mother On His lap Run In Etah Medical College

बीमार मां को गोद में उठाकर ले जाता बेटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। यहां बुजुर्ग मां के इलाज के लिए एक बेटे की जद्दोजहद देख हर कोई दंग रह गया।  हर कोई अस्पताल प्रशासन की इस लचर व्यवस्था को कोसता नजर आया। 

एटा के मेडिकल कॉलेज में रोगियों के लिए पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। एक युवक अपनी बीमार मां को इलाज के लिए लेकर आया था, लेकिन उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। वहां उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। युवक ने  बीमार मां को गोद में उठाया और खुद  ही अस्पताल के अंदर ले पहुंचा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *