आईआईटी बीएचयू में बवाल जारी: सड़क पर उतरे 3000 छात्र व शिक्षक, बोले- ‘बंटने नहीं देंगे महामना की बगिया’

[ad_1]

IIT BHU: 3000 students and teachers took to the streets, said - 'Will not let Mahamana's garden be divided'

आईआईटी बीएचयू में बवाल जारी: सड़क पर उतरे 3000 छात्र व शिक्षक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


आईआईटी बीएचयू कैंपस में दीवार बनाए जाने के विवाद के बीच सोमवार को बीएचयू में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी सड़क पर उतर आए। विश्वनाथ मंदिर से मालवीय भवन तक सद्भावना मार्च निकाला। हाथों में महामना की तस्वीर लेकर शिक्षक और छात्र बीएचयू को बंटवारे से बचाने की आवाज बुलंद की और कहा कि महामना की बगिया को विखंडित नहीं होने दिया जाएगा। सभी ने एक ही मांग की कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक है। इसे टूटने नहीं दिया जाएगा।

आईआईटी बीएचयू कैंपस में बुधवार की देर रात छात्रा से अश्लीलता के बाद ही बीएचयू में प्रदर्शन जारी है। एक तरफ छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की जा रही तो दूसरी तरफ आईआईटी और बीएचयू के बीच दीवार बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया जा रहा है। अब तक छात्र ही आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को पूर्व छात्र, शिक्षक और पूर्व कुलपतिअपने हाथों में छात्रों की संस्था हम बीएचयू के बैनर लेकर निकले। बीएचयू का ध्वज लेकर कैंपस में घूमे। इसमें कई पूर्व छात्रनेता भी शामिल रहे हैं।आंदोलन में छात्राओं व महिलाओं ने भी भाग लिया।इस दौरान पूर्व शिक्षकों में प्रो. कौशल किशोर मिश्र, प्रो. एके जोशी, प्रो. आरपी पाठक भी शामिल थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *