[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर करने के आरोपी लवलेश तिवारी के परिवार का अता-पता नहीं है। उसके किराए के घर पर ताला लटक रहा है। पुलिस भी इस पर चुप्पी साधे है। मोहल्लावासियों का कहना है कि जब सुबह आंख खुली, तो घर पर ताला नजर आया।
माफिया अतीक को मौत के घाट उतारने वाला लवलेश रातोंरात सुर्खियों में आ गया। रविवार को शहर के क्योटरा स्थित किराए के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमघट लगा रहा है। फिर पुलिस का पहरा हो गया। घर में सिर्फ पिता यज्ञ कुमार तिवारी, मां आशा तिवारी और छोटा भाई वेद तिवारी थे।
सोमवार की सुबह पूरा नजारा ही बदल गया। घर पर ताला लटक रहा था। कोई ये नहीं बता सका कि लवलेश का परिवार कहां है। पुलिस साथ ले गई या खुद ताला डालकर चले गए। मोहल्लावासी कुछ भी नहीं बता सके। घर के दूसरे हिस्से में रहने वाली महिला भी ज्यादा ने बता सकी।
[ad_2]
Source link