[ad_1]

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 89वें दीक्षांत समारोह पांच मार्च को है। इस बार दीक्षांत समारोह में कोई नया पदक नहीं दिया जाएगा। जो पदक 88वें दीक्षांत समारोह में दिए गए थे, वही इस बार भी दिए जाने हैं। विश्वविद्यालय को किसी नए पदक के लिए प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ।
विश्वविद्यालय की सूची में 152 पदक शामिल हैं। जो गत दीक्षांत समारोह में दिए गए थे। पदक निर्धारण समिति के अध्यक्ष व संयोजक प्रो. मोहम्मद अरशद ने बताया कि जैसे-जैसे परिणाम प्राप्त होते जा रहे हैं, पदकों का निर्धारण किया जा रहा है। आगामी दीक्षांत समारोह में किसी नए पदक को नहीं शामिल किया गया है। गत दीक्षांत समारोह में नौ नए पदक शामिल हुए थे। उससे पहले पांच पदकों को शामिल किया गया था।
पदक धारकों की संख्या बढ़ सकती है
विश्वविद्यालय के 89वें दीक्षांत समारोह में पदक धारकों की संख्या बढ़ सकती है। वजह यह है कि स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के साथ एनईपी के तहत संचालित स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में विभिन्न पदकों पर एक से अधिक अभ्यर्थी हो सकते हैं। बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाने पर तमाम विद्यार्थियों के अंक समान होते हैं। हालांकि पदक सूची निर्धारित होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी सूची तैयार की जा रही है।
[ad_2]
Source link