[ad_1]

सीवर लाइन की खुदाई
– फोटो : ETAH
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सीवर की खुदाई करने के दौरान 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से रिद्धि सिद्धि कंपनी के मशीन ऑपरेटर की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मशीन ऑपरेटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
झांसी के मऊ रानीपुर निवासी विजय कुमार दुबे 55 वर्षीय रिद्धि सिद्धि कंपनी में 10 साल से मशीन ऑपरेटर की नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार को पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में एसटीवी प्लांट पर सीवर लाइन की खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
[ad_2]
Source link