आजमगढ़ में युवती की हत्या: दिनदहाड़े चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, मां ने गांव के दो युवकों पर लगाया आरोप

[ad_1]

Girl murdered by stabbing in Azamgarh of UP

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के सिवान में चाकू गोदकर एक युवती की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अरुण दीक्षित व आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मां ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

यह है पूरा मामला

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी सबनम राजभर (22) पुत्री जयतु राजभर शनिवार की दोपहर करीब 1.15 बजे अपनी मां आशा के साथ खेत में गेहूं की सिंचाई करने गई थी। इस दौरान उसे भूख लगी तो वह अपनी मां से खाना खाने की बात कहकर घर के लिए निकली। 

आरोप है कि जैसे ही वह खेत से सौ मीटर की दूरी पर पहुंची कि गांव के ही दो युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक हमलावरों ने उसे चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। 

युवती की मां ने हत्या का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान हत्या की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। 

सूचना पर एसपी ग्रामीण के साथ ही फूलपुर सीओ भी मौके पर पहुंचे। उधर, गांव में किसी प्रकार का बवाल न हो इसे देखते हुए बरदह, फूलपुर व सरायमीर थाने की भारी पुलिस बल भी पहुंच गई। युवती की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *