आजमगढ़: लड़कों को साड़ी पहनाकर उगाही…हाईवे पर किन्नरों का उत्पात, थाने में भी चला हाईवोल्टेज ड्रामा

[ad_1]

Extortion by making boys wear saree Kinnar create havoc on highway high voltage drama played in police statio

आजमगढ़ के बरदह थाने में किन्नरों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फर्जी किन्नर और क्षेत्र में वर्चस्व लेकर किन्नरों के बीच विवाद अक्सर ही सामने आता रहता है। यूपी के आजमगढ़ में ऐसे ही मामलों को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने है। शुक्रवार को बरदह थाना के सामने हाईवे पर किन्नरों ने उत्पात मचाया। थाने में भी हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर दोनों गुटों को शांत कराया। प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

बरदह थाना के ज्यूली क्षेत्र में किन्नर रानी उर्फ पल्लवी अपने चार अन्य साथी किन्नरों के साथ मांग कर जीवन यापन करते हैं। आरोप है कि किन्नरों का दूसरा गुट कुछ दिनों से उनके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है। दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं और मारपीट तक हो चुकी है। रानी किन्नर का आरोप है कि बीते 15 दिनों से रेखा उर्फ इजहार, राधेश्याम उर्फ राधा, रूबी किन्नर उसे मांगने नहीं दे रही हैं।

‘युवकों का कराया जा रहा लिंग परिवर्तन’

मारपीट कर घायल भी कर दिया है। मारपीट करने वालों में कमलेश उर्फ निशा, सुनील उर्फ बबलू व धीरज किन्नर शामिल हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि इलाका देने के लालच में युवकों का लिंग परिवर्तन भी करा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं लड़कों को साड़ी पहनाकर उनसे क्षेत्र में उगाही कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा से कोचिंग शिक्षक ने की गंदी हरकत, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *