आज प्रदेश के सभी स्कूल बंद: अभिभावक महासंघ ने बुलाई अभिभावकों की बैठक, क्या है मामला?

[ad_1]

oday all the private schools of the state are closed: Parents' Federation called a meeting of parents

School Closed: आठ अगस्त को बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


श्रेया आत्महत्या में मामले में प्रधानाचार्य और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को निजी विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं अभिभावक महासंघ अभिभावकों की बैठक बुलाकर नौ अगस्त को बच्चों को विद्यालय न भेजने की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Azamgarh: प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी विद्यालय

नगर के प्रतिष्ठित चिल्ड्रन कॉलेज की छात्रा श्रेया तिवारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने कालेज की प्रधानाचार्या और क्लास टीचर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेज दिया है। इस बात को लेकर निजी विद्यालयों के प्रबंधकों में रोष व्याप्त है। पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी मंगलवार को आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के निजी विद्यालय पूरी तरह से बंद रहे। अभिभावकों को सोमवार की रात को विद्यलय बंद होने की सूचना दी। वहीं इस बंदी के बीच अभिभावक महांसघ नौ अगस्त को बच्चों को विद्यालय न भेजने की अपनी अपील को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है। उसके द्वारा नगर के वेस्ली इंटर कालेज परिसर में अभिभावकों से अपील कर बुलाया गया है। जिसमें उनके द्वारा अभिभावकों से बातचीत कर इसकी सफलता को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *