[ad_1]

सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा है। सीएम छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए जनसभा करेंगे। दिन में करीब 12:45 पर सीएम लालगंज पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए उपरौधा इंटर कॉलेज लालगंज में जनसभा करेंगे ।दो बजे अयोध्या के लिए करेंगे प्रस्थान।
यह भी पढ़ें- Varanasi: मास्को में काशी के सूरज यादव की गोल्डन चमक, मात्र दो मिनट में रूस के खिलाड़ी को किया चित
मुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
मंडलायुक्त के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे चुके हैं। उधर, सभा स्थल पर वीआईपी व आम लोगों के वाहनों को खड़ी कराने के लिए स्टैंड की व्यवस्था कराई जा रही है। हेलीपैड व उसके आसपास के स्थल को सुरक्षित स्थान के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ अन्य मंत्री और विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे।
[ad_2]
Source link