आतंक पर वार: शिव का टैटू बना होने के कारण हत्या के लिए राजकुमार को चुना, शव के टुकड़े कर पाकिस्तान भेजा वीडियो

[ad_1]

राजकुमार हत्या मामला

राजकुमार हत्या मामला
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद आतंकी नौशाद व जगजीत सिंह उर्फ जग्गा ने भलस्वा डेयरी निवासी राजकुमार को हत्या के लिए इसलिए चुना था क्योंकि उसकी बाजू पर भगवान शिव का टैटू बना हुआ था। आरोपियों ने जान-बूझकर हिंदू युवक को हत्या के लिए चुना था, ताकि पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा व आईएसआई के आका खुश हो सके।

भगवान शिव का टैटू देखकर इनको लगा कि वह हिंदूवादी युवक है। सौहेल ने दिसंबर, 2022 में आरोपियों से पूछा था कि वे क्या कर सकते हैं। इन्होंने युवक की हत्या कर उसके शव के आठ टुकड़े किए और वीडियो बनाकर पाकिस्तान में आकाओं को भेजी। दोनों आतंकियों ने पूछताछ में ये खुलासा किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *