आरा में नवविवाहिता की गला काटकर हत्या, शव छोड़कर ससुराल वाले फरार

[ad_1]

News Nation Bureau | Edited By : Jatin Madan | Updated on: 28 Sep 2022, 09:44:04 AM

murder

फाइल फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)

Arrah:  

आरा में एक नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई. दरअसल ये पूरी घटना मुफस्सिल थाना इलाके के बरौली गांव की है. जहां पिछले साल 1 दिसंबर को पूरे रीति परिवार के साथ युवती की बरौली गांव का रहने वाला संतोष सिंह नाम के युवक से शादी हुई थी. उपहार में चार लाख रुपये नगद, एक बाइक और गहने भी दिए थे. आरोप है कि शादी के दो महीने बाद से ही उसके पति ने बुलेट बाइक खरीदने को लेकर पैसे की मांग की थी. जिसको लेकर ससुराल वालों नें भी अक्सर प्रताड़ित किया. इसकी जानकरी उसने अपने परिवार वालों को दी. जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो युवती का शव खून से लथपथ मिला. वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है.

मृत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राम कृपाल सिंह उर्फ संतोष सिंह की 23 वर्षीया पत्नी रिंकी कुमारी है. सोमवार की रात भी रिंकी से फोन पर बात हुई थी तो उसने कहा कि मैं अभी खाना बना रही हूं बाद में बात करती हूं, लेकिन उसने फोन नहीं किया. इसी बीच मंगलवार की सुबह बरौली गांव के चौकीदार एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है. सूचना पाकर मृतक के परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक कमरे में खून से लथपथ अवस्था में उसका शव पड़ा है और ससुराल वाले सभी फरार हैं.

वहीं, दूसरी तरफ मृतका के चचेरे भाई रमेश कुमार ने उसके पति, सास एवं देवर पर दो लाख रुपये की मांग को लेकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.






संबंधित लेख

First Published : 28 Sep 2022, 09:44:04 AM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *