[ad_1]

आलिया भट्ट की सक्सेस की बात सुनकर जब बौखला गईं ऐश्वर्या राय
नई दिल्ली :
आलिया भट्ट इन दिनों अपने फिल्मी सफर को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं. स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना फिल्मी सफर शुरू करने के बाद आलिया एक बार भी नहीं रुकीं. एक के बाद एक उनकी शानदार फिल्मों ने फैन्स का दिल जीत लिया है. वहीं गंगूबाई के बाद से वे जमकर सुर्खियों में आईं हैं. ओटीटी डेब्यू और हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में डेब्यू के बाद उनका नाम बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में आ गया है. वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां वे आलिया भट्ट के फिल्मी सफर और उनकी सक्सेस पर बात करती दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें
बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक चार साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में वे फन्ने खान फिल्म का प्रमोशन करने आईं थीं. जहां वे आलिया भट्ट के एक्टिंग और प्रिविलेज को लेकर बात करती दिख रही हैं कि ‘मैं उनसे कुछ पूछना नहीं चाहूंगी बल्कि मैं उनसे ये कहना चाहूंगी कि वे और आगे बढ़ें. ये काफी अच्छा है कि वे आगे बढ़कर सब जान रही हैं. खुशी की बात तो ये है कि वे इन सब को खुशी से कर रही हैं और करें भी तो क्यों ना शुरुआत से ही करण जौहर ने उन्हें सपोर्ट किया है. जिस वजह से उन्हें परेशानी नहीं हुई और बड़े ही कंफर्म जोन में रहकर उन्होंने काम किया है. ये अच्छी बात है उन्हें खूब सारी और बहुत अच्छी अपॉर्चुनिटी मिली. इसलिए वे और तेजी से आगे बढ़ीं. वे काम और भी अच्छा कर रही हैं. मैं उनके काम की प्रशंसा करती हूं.
Queen #AishwaryaRaiBachchan thoughts on #AliaBhatt 💛 pic.twitter.com/eggbtiV2j4
— Bubbles (@bubblesbublu) August 29, 2022
काम की बात करें तो जहां एक तरफ आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने को तैयार है वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन रिलीज होने जा रही है. ब्रह्मास्त्र जहां 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वहीं ऐश्वर्या की फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है.
VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह- सुबह दिखीं एक्ट्रेस काजोल
[ad_2]
Source link