इंडोनेशिया में भारी बारिश से तबाही, भूस्खलन से कम से कम 11 की मौत, 50 लोग लापता

[ad_1]

भारत में फरवरी महीने से ही भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं इंडोनेशिया में भीषण बारिश का दौर है. भारी बरसात के कारण अब लोगों की जान भी जाने लगी है. ताजा मामला इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र का है, जहां के एक द्वीप पर आज यानी सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हो गया. भू स्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, और दर्जनों लोग लापता हो गए है. राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

भारी मात्रा में घरों पर गिरी मिट्टी: इंडोनेशिया में हो रही भारी बारिश के कारण नतुना के सेरासन गांव में आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी घरों पर गिर गई. इस हादसे में कई लोग मिट्टी के नीचे दब गए. घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव काम शुरू किया गया. इस दौरान राहत कर्मियों ने कम से कम 11 शव बरामद किए. अनुमान है कि मिट्टी को जैसे-जैसे हटाया जाएगा मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

मदद पहुंचाने में मौसम बन रहा बाधक: अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राहत और बचाव में काफी परेशानी हो रही है. कई लोग ऐसे हैं जो भू स्खलन में फंसे हुए हैं उन्हें मदद की जरूरत है. बचाव कर्मियों का कहना है कि अभी भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है.

50 से ज्यादा लोग अभी भी लापता: बताया जा रहा है कि हादसे के बाद 50 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है. जबकि 11 लोगों के शव बरामद हुआ है. स्थानीय आपदा एजेंसी में आपातकालीन राहत कार्यों का नेतृत्व करने वाले जुनैना ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना समूह में पानी की तेज लहरों से घिरे एक सुदूर द्वीप पर तलाश अभियान में शामिल हुए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *