इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत, हिली इमारतें, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

[ad_1]

इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रदेश में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें अबतक 20 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए है. यह जानकारी पश्चिम जावा प्रांत के एक अधिकारी ने दी है.

भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी

प्रांत जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत का शहर सियानजुर था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी है. सियानजुर शहर के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है. सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

बड़ी इमारतें दिखीं हिलती हुई

भूकंप से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं, जिसमें बड़ी-बड़ी इमारतों को भूकंप के प्रभाव से हिलते हुए देखा जा रहा है. हालांकि इन वीडियो की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *