[ad_1]

गोरखपुर शहर।
– फोटो : राजेश कुमार
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में 19 मई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इसके पहले जीडीए ने 18 मई को बोर्ड बैठक का आयोजन किया है, जिसमें परियोजना के तहत भूखंडों और फ्लैट की कीमतों को अनुमोदित किया जाएगा।
ले-आउट में आंशिक संशोधन और निकाय चुनाव को लेकर लागू की गई आदर्श आचार संहिता की वजह से पंजीकरण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब जबकि चुनाव संपन्न हो गए हैं और आचार संहिता खत्म हो गई है तो जीडीए ने पंजीकरण की तैयारी तेज कर दी है। 28 मार्च को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना की आधारशिला रखी थी।
[ad_2]
Source link