इंसानियत शर्मसार: वृद्ध महिला पर बिगड़ी आधी से भी कम उम्र के युवक की नियत, हैवानियत की हदें कीं पार

[ad_1]

young man less than half his age misbehaved with an old woman in etah up news

डेमो इमेज

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसके बेटे से भी कम उम्र के युवक ने दुष्कर्म किया। वृद्धा चारा लेने के लिए नदी किनारे गई थी, तभी वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा के पुत्र ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी की उम्र महज 22 साल

पीड़ित वृद्धा के पुत्र ने गांव के ही रंजीत कुमार (22) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच मई को 65 वर्षीय मां गांव के पास ही ईशन नदी के किनारे बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। सुबह करीब 10 बजे जब नदी किनारे पहुंची तो पहले से गांव का ही रंजीत मिला। उसने वृद्ध मां को घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें – घर में युवक की नृशंस हत्या: आवारा कुत्तों ने चेहरा नोंच खाया, मुंह में खून लगा देख ग्रामीणों को चला पता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *