इस देश में सेना के मेजर जनरल के पद पर एक पेंगुइन! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

[ad_1]

एडिनबर्ग चिड़ियाघर में रहने वाले एक पेंगुइन को नार्वे की सेना में ब्रिगेडियर के पद से प्रमोट कर मेजर जनरल बना दिया गया था. भले ही सुनने में यह थोड़ा अटपटा लगे लेकिन यह सच्ची बात है. एक पेंगुइन जिसका नाम सर निल्स ओलाव III हैं उसे नॉर्वेजियन सेना में ब्रिगेडियर के पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बना दिया गया है. अब इसका नाम गिजीन वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज हो गया है. यह अब तक किसी पक्षी को मिला सबसे बड़ा सम्मान है. और यह सबसे बड़े रैंक पर काबिज होने वाला पक्षी भी है.  

ब्रिगेडियर से प्रमोट पर मेजर जनरल बनाया गया पेंगुइन
 
स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग चिड़ियाघर में रहने वाले सर निल्स ओलाव तृतीय के नाम से मशहूर पेंगुइन को नॉर्वे की सेना में ब्रिगेडियर के पद से मेजर जनरल बना दिया गया है. वहीं, नॉर्वेजियन सेना में तीसरे सर्वोच्च पद पर पदोन्नत हुए सर निल्स नामक पेंगुइन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. कई लाख लोगों ने इसे पसंद किया है.

बता दें, सर निल्स ओलाव तृतीय पेंगुइन पहले सेना में ब्रिगेडियर के पद पर था, जिसके बाद उसे प्रमोट कर मेजर जनरल बना दिया गया. सर निल्स ओलाव III बाउवेट द्वीप समूह के बैरन और नॉर्वे के किंग्स गार्ड के आधिकारिक शुभंकर के रूप में जाना जाता है. इस पद पर पहुंचने वाला यह पहला कोई पक्षी है, जिसका नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्वे में पेंगुइन को सम्मानित करने की परंपरा 1972 में शुरू हुई जब एक नॉर्वेजियन किंग्स गार्ड ने चिड़ियाघर घूमने के दौरान एक पेंगुइन को गोद लिया था. उस समय उसे उन्होंने सेना की किस्मत माना था. जिसके बाद से उसे लगातार प्रमोशन दिया जाने लगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *