ईवी चार्जिंग नेटवर्क तैयार करेगी हीरो मोटोकॉर्प, एथर एनर्जी के साथ मिलाया हाथ

[ad_1]

EV Charging Network : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या, बिक्री और डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इन वाहनों को चार्ज करने अथवा बैटरी बदलने के लिए माकूल व्यवस्था तैयार नहीं है. लोगों को बैटरी फुल चार्ज करने के बाद घर से निकलना पड़ता है. इसके बावजूद दिल में हमेशा धुकधुकी लगी रहती है कि पता नहीं कब बैटरी डिस्चार्ज हो जाएगी. खासकर, जब लंबी दूरी के सफर पर किसी को निकलना रहता है, तो उसके सामने बैटरी चार्ज करने की समस्या खड़ी रहती है. हालांकि, प्राइवेट कंपनियों और स्टार्टअप ने देश के कुछ शहरों में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं, लेकिन अन्य शहरों में चार्जिंग नेटवर्क तैयार नहीं किया गया है. टाटा पावर ने अभी हाल के दिनों में देश के विभिन्न शहरों में करीब 60 हजार बैटरी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का ऐलान किया है. खबर है कि अब देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए ईवी चार्जिंग नेटवर्क तैयार करेगी. इसके लिए उसने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी के साथ हाथ मिलाया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *