उग्रवादी नेटवर्क ध्वस्त: बारामुला में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार समेत तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार

[ad_1]

Terror module busted in Baramulla three terrorist asspciate arrested along with weapons

बारामुला में तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिले में हथियार समेत तीन आतंकवादी मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उग्रवादियों की मदद करने का काम कर रहे थे।

बारामुला पुलिस को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े कुछ अज्ञात आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से बारामुला शहर में घूम रहे हैं। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने ओवैस अहमद वजा पुत्री मोहम्मद वजा निवासी गनी हमाम बारामुला, बासित फैयाज कालू पुत्र फैयाज अहमद कालू निवासी गनी हमाम, बारामुला और फहीम अहमद मीर पुत्र तारिक अहमद मीर निवासी मीर साहब ओल्ड टाउन बारामुला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकियों की सहायता कर रहे थे और सुरक्षा बलों की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे थे और उनका इरादा बारामुला में शांति प्रक्रिया को बाधित करना था। तीनों को ओल्ड टाउन बारामुला में पकड़ा गया और उनके खुलासे पर उनके कब्जे से तीन हथगोले बरामद किए गए।

पुलिस ने इस संबंध में यूएपीए की धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन बारामुला में मामला दर्ज किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। आगामी संसदीय चुनाव को कश्मीर घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *