उत्तराखंड: गदरपुर के युवक ने केरल में की लिव इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला

[ad_1]

लिव इन पार्टनर की हत्या

लिव इन पार्टनर की हत्या
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ख़बर सुनें

उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला संज्ञान में आने पर गदरपुर पुलिस आरोपी के घर की निगरानी कर रही है। पिछले महीने आरोपी अपने घर आया था। ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल के कोच्चि शहर में एक सेलून में करीब छह वर्षों से काम कर रहा था।

Murder In Uttarakhand: पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाया, रामनगर में सनसनी

बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में युवती के हाथों पर गंभीर चोट आई।

युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम
आननफानन युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार सुबह युवक के परिजनों को भी घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

तीन दिन रुकने के बाद चला गया था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि आरोपी के घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। यदि वह क्षेत्र में आएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विस्तार

उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला संज्ञान में आने पर गदरपुर पुलिस आरोपी के घर की निगरानी कर रही है। पिछले महीने आरोपी अपने घर आया था। ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल के कोच्चि शहर में एक सेलून में करीब छह वर्षों से काम कर रहा था।

Murder In Uttarakhand: पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाया, रामनगर में सनसनी

बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में युवती के हाथों पर गंभीर चोट आई।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *