उत्तराखंड: पीसीएस-जे प्री परीक्षा का परिणाम बदला, कटऑफ बदलने से 28 नए अभ्यर्थियों को मिला मौका

[ad_1]

Ukpsc changed PCS J Pre Exam Result 2023 after High court Order Read Important update

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश प्रारंभिक परीक्षा 2023(पीसीएस-जे) प्री परीक्षा का परिणाम बदल दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने एक सवाल को विलोपित कर दिया है जबकि दो सवालों के जवाब बदल दिए हैं।

आयोग ने 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई को जारी किया था। इस पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 13 सितंबर को आदेश दिया कि एक प्रश्न को विलोपित किया जाए और दो के विकल्पों पर दोबारा विचार किया जाए। इस पर आयोग ने विषय विशेषज्ञ समिति गठित की थी।

Dehradun: आईआईटी रुड़की की तर्ज पर विकसित होगी दून की ई-लाइब्रेरी, मुख्य सचिव ने बताई ये खास बातें

इस समिति की सिफारिश पर दो प्रश्नों के उत्तर बदले गए। एक प्रश्न को मूल्यांकन से हटा दिया गया। संशोधित कटऑफ, उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर दिया गया है। पहले 209 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था लेकिन कटऑफ बदलने के बाद इनकी संख्या 237 पहुंच गई। अब आयोग पांच दिसंबर को मुख्य परीक्षा कराने जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *