उत्तराखंड: प्रदेश में ई-रिक्शा चलाने के लिए दिव्यांगों को आसानी से मिलेंगे लाइसेंस, विशेष सुविधाएं दी जाएंगी

[ad_1]

Divyangs will easily get license to drive e-rickshaw Uttarakhand news in hindi

ई-रिक्शा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में दिव्यांग व्यक्ति अपनी आजीविका चलाने के लिए अब ई-रिक्शा चला सकेंगे। परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में परिवहन सचिव को पत्र भेजा है। इसके मुताबिक, दिव्यांगों के पैमानों में उदारता बरतते हुए ई-रिक्शा का ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति बायीं या दायीं टांग से आंशिक या पूरी तरह दिव्यांग हो, दोनों टांगों से भी आंशिक या पूरी तरह से दिव्यांग हो, बांये या दांये हाथ से दिव्यांग हों, कद में छोटा हो या रीढ़ की दिव्यांगता हो तो उसे परिवहन विभाग की ओर से ई-रिक्शा चालक के तौर पर लाइसेंस जारी किया जा सकता है। अगर उसके दोनों हाथ आंशिक या पूरी तरह से दिव्यांग होंगे तो उसे ई-रिक्शा का लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकेगा।

शरीर के ऊपरी हिस्से के एक अंग और निचले हिस्से के एक अंग में दिव्यांगता होने पर भी परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करने पर विचार कर सकता है। इन लाइसेंस के लिए दस दिन का प्रशिक्षण जरूरी होगा। साथ ही उस व्यक्ति की दृष्टि, मांसपेंशियों की मजबूती आदि की जांच कराई जा सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *