उत्तराखंड: प्रदेश में चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

[ad_1]

Four new Sainik Schools and five Kendriya Vidyalayas will open in Uttarakhand news in hindi

बैठक लेते धन सिंह रावत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश में चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद शासन ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो प्रसिद्ध पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और चंपावत में नए सैनिक स्कूल खुलेंगे। नए स्कूल, सैनिक स्कूल सोसायटी के तहत साझेदारी मोड में चलेंगे।

प्रदेश में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल है। जिसका संचालन रक्षा मंत्रालय करता है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक केंद्र सरकार ने देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने पहले चरण में देश में 23 नए सैनिक स्कूल को मंजूरी दे दी है। इसके बाद दूसरे चरण में सैनिक स्कूल को मंजूरी दी जानी है।

सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का भी किया जाएगा निर्माण

उत्तराखंड की ओर से दूसरे चरण के लिए चार नए सैनिक स्कूल का प्रस्ताव भेजा गया है। सभी मानकों को पूरा करने एवं मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के अनुमोदन के बाद इसका प्रस्ताव भेजा गया है। सैनिक स्कूल के लिए ग्राम डुंगरासेठी तहसील चंपावत में 10 एकड़ भूमि उपलब्ध है। जबकि एएन झा इंटर काॅलेज रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 250 एकड़ एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा देहरादून में 9.5 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल में स्थानीय लोग सैनिक स्कूल के लिए जमीन दान में देने के लिए तैयार हैं। पीठसैंण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रसिंह गढ़वाली का स्मारक बनाए जाने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *