[ad_1]
उत्तराखंड के काशीपुर में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। काशीपुर शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा के पास नोटों से भरे एटीएम को बदमाशों की ओर से उखाड़ कर ले जाने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ बताया जा रहा है।

एटीएम को उखाड़कर साथ ले गए बदमाश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा के पास नोटों से भरे एटीएम को बदमाशों की ओर से उखाड़ कर ले जाने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक काशीपुर, हरियाणा, राजस्थान, मथुरा और रुड़की सहित आठ से ज्यादा स्थानों पर अब तक उखाड़े जा चुके हैं एटीएम। इनमें एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
रामनगर रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के नोटों से भरे एटीएम ले जाने के मामले में पुलिस इस घटना की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास करने का दावा कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस आशंका जता रही थी कि इस घटना के पीछे उसी अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है जो इससे पहले रुडकी, यूपी के मथुरा, हरियाणा और राजस्थान में एटीएम मशीनों को उखाड़ कर ले जाने की वारदात कर चुका है। पुलिस के अभी तक के होमवर्क देखकर लग रहा है कि पुलिस की आशंका सही है।
[ad_2]
Source link