उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड: दिवाली से पहले ही बिक गया 90 हजार लीटर दूध… 80 फीसदी की बढ़ोतरी

[ad_1]

Demand for milk products increased in Uttarakhand

उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादों की बढ़ी डिमांड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


त्योहार पर दुग्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ गई है। दिवाली से पहले ही आंचल के डेयरी उत्पादों की बिक्री में 80 फीसदी इजाफा हो गया है। नैनीताल जिले में हाल में लांच हुई आंचल की सात हजार किलो मिठाई बिक चुकी है। 

छाछ की डिमांड सभी डेयरी उत्पादों में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दीपावली तक 82 हजार लीटर दूध बिका था। त्योहार से पहले ही 90 हजार लीटर दूध खरीदा जा चुका है। डेयरी फेडरेशन के अधिकारियों के अनुसार आंचल की मिठाई में नैनीताल जिले में ड्राई फ्रूट के लड्डू और चॉकलेट की बिक्री सबसे अधिक हुई है। देहरादून में 400, अल्मोड़ा में 200, पिथौरागढ़ में 200 और चंपावत में 200 किलो मिठाई की बिक्री हुई है।

दीपावली पर बढ़ गई मांग

दूध        11 फीसदी

घी          30 फीसदी

पनीर      12 फीसदी

दही        27 फीसदी

छाछ       40 फीसदी

दीपावली पर दूध और दुग्ध उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। आंचल की मिठाई भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। त्योहार से पहले ही नैनीताल जिले में सात हजार किलो मिठाई खरीद चुके हैं। दूध और छाछ की खपत बढ़ी है। – मुकेश बोरा प्रशासक यूसीडीएफ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *